Indian Premier League 2024 (IPL 2024) का शेड्यूल आ गया है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने गुरुवार (22 Feb)को इसका (IPL 2024 Schedule) एलान कर दिया।

आईपीएल 2024 शेड्यूल (IPL 2024 Schedule) के अनुसार पहला मुकाबला MS Dhoni की CSK और फाफ डु प्लेसिस की RCB के बीच  चेन्नई में खेला जाएगा। 

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी फिलहाल शुरुआती 21 मैचों (फर्स्ट फेज ) का ही शेड्यूल जारी किया गया है। 

ये 21 मैच दो सप्ताह की अवधि (22 मार्च से 7 अप्रैल) में आयोजित होंगे और 10 शहरों में खेले जाएंगे। 

आईपीएल 2024 का बाकी का शेड्यूल (IPL 2024 Remaining Schedule) बाद में जारी किया जाएगा। 

शेड्यूल के अनुसार, आईपीएल 2024 (IPL 2024) के शुरुआती मैच रात 8:00 बजे से शुरू होंगे। बाकी के मैच दोपहर 3:30 बजे या शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।  

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे।

पिछले साल आईपीएल 60 दिनों तक चला था इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसमें एक सप्ताह का विस्तार किया गया है इसलिए आईपीएल 2024 कुल 67 दिनों तक होगा। 

आईपीएल 2024 शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल (IPL 2024 Schedule First 21 Matches)