IPL 2024 Schedule and Time Table: बीसीसीआई ने किया IPL 2024 के शेड्यूल का एलान, CSK और RCB के बीच होगा पहला मुकाबला

IPL 2024 Schedule and Time Table: Indian Premier League 2024 (IPL 2024) का शेड्यूल आ गया है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने गुरुवार को इसका (IPL 2024 Schedule Time Table) एलान कर दिया। इसे लेकर कई दिनों से मीडिया में तरह-तरह की रिपोर्ट्स आ रहीं थीं जिस पर आज BCCI की घोषणा के बाद विराम लग गया।

आईपीएल 2024 शेड्यूल (IPL 2024 Schedule Time Table) के अनुसार पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings- CSK) और फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plesis) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore- RCB) के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी फिलहाल शुरुआती 21 मैचों (फर्स्ट फेज ) का ही शेड्यूल जारी किया गया है। ये 21 मैच दो सप्ताह की अवधि (22 मार्च से 7 अप्रैल) में आयोजित होंगे और 10 शहरों में खेले जाएंगे।

आईपीएल 2024 का बाकी का शेड्यूल (IPL 2024 Remaining Schedule and Time Table) बाद में जारी किया जाएगा।

शेड्यूल के अनुसार, आईपीएल 2024 (IPL 2024) के शुरुआती मैच रात 8:00 बजे से शुरू होंगे। बाकी के मैच दोपहर 3:30 बजे या शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

इस शेड्यूल में खास बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपने शुरुआती मैच वाइजैग (Vizag) में खेलेगी, जबकि इसके पहले अपने होम दिल्ली में खेला करती थी।

आईपीएल 2024 शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल (IPL 2024 Schedule and Time Table for First 21 Matches):

Match No       Teams                  Date                   Stadium      Time

1.                   CSK vs RCB          22  March           Chennai      8:00 PM
2.                    PBKS vs DC          23 March          Mohali        3:30 PM
3.                   KKR vs SRH           23 March          Kolkata       7:30 PM
4.                   RR vs LSG             24 March          Jaipur          3:30 PM
5.                   GT vs MI               24 March     Ahmedabad     7:30PM
6.                   RCB vs PBKS         25 March      Bengaluru       7:30PM
7.                   CSK vs GT             26 March      Chennai          7:30PM
8.                  SRH vs MI              27 March     Hyderabad       7:30PM
9.                  RR vs  DC               28 March     Jaipur               7:30PM
10.                RCB vs KKR            29 March     Bengaluru        7:30PM
11.               LSG vs PBKS            30 March    Lucknow           7:30PM
12.               GT vs SRH                31 March   Ahmedabad      3:30PM
13.               DC vs CSK                31 March    Vizag               7:30PM
14.              MI vs RR                    1 April        Mumbai          7:30PM
15.              RCB vs LSG                2 April        Bengaluru       7:30PM
16.              DC vs KKR                 3 April        Vizag               7:30PM
17.              GT vs PBKS                4 April     Ahmedabad       7:30PM
18.              SRH vs CSK                5 April     Hyderabad        7:30PM
19.              RR vs RCB                  6 April     Jaipur                7:30PM
20.              MI vs DC                    7 April      Mumbai           3:30PM
21.             LSG vs GT                    7 April      Lucknow          7:30PM

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आईपीएल 2024 पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कुछ ज्यादा दिनों तक खेला जाएगा। इसमें एक सप्ताह का विस्तार किया गया है। पिछले साल यह 60 दिनों तक चला था इस बार 67 दिनों तक होगा। इसके अलावा यह संस्करण (IPL 2024) पूरी तरह से आईपीएल 2023 (IPL 2023) की तरह होगा। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का अंतिम मुकाबला 26 मई को होने की संभावना है।

Leave a Comment