Robin Minz: आईपीएल 2024 के पहले गुजरात टाइटंस का यह खिलाड़ी हुआ सड़क हादसे का शिकार, पिता ने शेयर की हेल्थ अपडेट

आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans-GT) को रॉबिन मिंज (Robin Minz) के रूप में एक तगड़ा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans-GT) का यह खिलाड़ी शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें उन्हें काफी चोटें आईं हैं।

बता दें कि गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans-GT) ने आईपीएल 2024 की नीलामी (IPL 2024 Auction) में रॉबिन मिंज (Robin Minz) को 3.60 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल ऑक्शन में रॉबिन मिंज (Robin Minz ) को खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। मिंज (Robin Minz) को क्रुशिअल विकेटकीपर बैटर माना जाता है। ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस मे जाने और मोहम्मद शमी के आईपीएल से बाहर होने के बाद रॉबिन मिंज (Robin Minz) के रूप में गुजरात टाइटंस को आगामी सीजन के लिए तीसरा बड़ा झटका लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 वर्षीय मिंज (Robin Minz) को दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Robin Minz
रॉबिन मिंज (फोटो- सोशल मीडिया)

बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब मिंज (Robin Minz) रांची स्टेडियम में प्रैक्टिस कर अपनी बाइक पर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक स्लिप होकर अनियंत्रित हो गई और वहां से गुजर रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

रॉबिन मिंज (Robin Minz) के पिता ने शेयर की हेल्थ अपडेट

रॉबिन मिंज (Robin Minz) के पिता फ्रांसिस मिंज ने बेटे के सड़क हादसे में घायल होने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रॉबिन (Robin Minz) को दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा घबराने जैसी बात नहीं है वह पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं और डॉक्टर उनका ध्यान रख रहे हैं।

Robin Minz
रॉबिन मिंज। (फोटो-सोशल मीडिया)

रॉबिन मिंज (Robin Minz) के आईपीएल में खेलने पर संशय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में रॉबिन मिंज (Robin Minz) की बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मिंज के दाहिने घुटने में अंदरूनी चोट लगी है। जिसे पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। अब आईपीएल 2024 शुरू होने में मात्र 19 दिन ही बचे हैं, ऐसे में मिंज का आईपीएल में खेल पाना मुश्किल लग रहा है। हालांकि, वह कब तक ठीक हो पाएंगे इसे लेकर डॉक्टरों की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। बहरहाल गुजरात के फैंस यही चाहेंगे कि वह इस आईपीएल (IPL 2024) में खेलें क्योंकि उन्हें आने वाले समय में क्रिकेट का बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है।

मालूम हो कि आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। लीग का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, गुजरात टाइटंस अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद से करेगी।

Gujrat Titans team
गुजरात टाइटंस टीम। (फोटो-Getty)

आईपीएल 2024 फुल शेड्यूल (IPL 2024 full schedule)

  1. CSK vs RCB, 22 March, Chennai, 8:00 PM
  2. PBKS vs DC, 23 March Mohali 3:30 PM
  3. KKR vs SRH 23 March Kolkata 7:30 PM
  4. RR vs LSG 24 March Jaipur 3:30 PM
  5. GT vs MI 24 March Ahmedabad 7:30 PM
  6. RCB vs PBKS 25 March Bengaluru 7:30 PM
  7. CSK vs GT 26 March Chennai 7:30 PM
  8. SRH vs MI 27 March Hyderabad 7:30 PM
  9. RR vs DC 28 March Jaipur 7:30 PM
  10. RCB vs KKR 29 March Bengaluru 7:30 PM
  11. LSG vs PBKS 30 March Lucknow 7:30 PM
  12. GT vs SRH 31 March Ahmedabad 3:30 PM
  13. DC vs CSK 31 March Vizag 7:30 PM
  14. MI vs RR 1 April Mumbai 7:30 PM
  15. RCB vs LSG 2 April Bengaluru 7:30 PM
  16. DC vs KKR 3 April Vizag 7:30PM
  17. GT vs PBKS 4 April Ahmedabad 7:30 PM
  18. SRH vs CSK 5 April Hyderabad 7:30 PM
  19. RR vs RCB 6 April Jaipur 7:30 PM
  20. MI vs DC 7 April Mumbai 3:30 PM
  21. LSG vs GT 7 April Lucknow 7:30 PM

Leave a Comment