Hardik Pandya: आईपीएल 2024 के बाद मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या, बन सकते हैं इस टीम के नए कप्तान

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कुछ समय पहले ही गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans-GT) छोड़कर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians-MI) का हिस्सा बने हैं। पांड्या का यह ट्रांसफर आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए हुई नीलामी से कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुई एक डील के बाद हुआ। गुजरात टाइटंस के साथ डील साइन होने के तुरंत बाद ही मुंबई इंडियंस ने पांड्या को अपना नया कप्तान घोषित कर दिया। लेकिन इन सब के बीच अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन के बाद मुंबई का साथ छोड़कर दूसरी टीम के कप्तान बन सकते हैं। आइये जानते हैं कि आखिर आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) किस टीम के लिए खेल सकते हैं।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खत्म होते ही चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

स्पोर्ट्ज विकी (SportzWiki) की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings-CSK) में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) छोड़कर आते ही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी सौंप दी गई जिसके बाद से ही दोनों खिलाडि़यों के बीच तनातनी पैदा हो गई। ऐसी रिपोर्ट्स भी आईं कि दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है।

यही नहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मुंबई की कमान मिलने के बाद रोहित के फैंस ने सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के विरोध में हेट पोस्ट भी शेयर किए। इन घटनाओं को देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं। लेकिन इस बार वह गुजरात टाइटंस में नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं।

hardik pandya may left mumbai indians after ipl 2024
Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मिल सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की कमान

हाल ही में आईं कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि आईपीएल 2024 (IPL 2024) चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का आखिरी सीजन (MS Dhoni Last IPL Season) हो सकता है। इसलिए सीएसके को आईपीएल 2025 (IPL 2025) में एक नए कप्तान की जरूरत होगी।

उन रिपोर्ट्स में यह भी हवाला दिया गया था कि चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) की उम्र 42 वर्ष हो गई है। ऐसे में वह क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

इसलिए सीएसके में धोनी की कमी को पूरा करने के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बेस्ट हो सकते हैं।

हालांकि धोनी की मौजूदा फिटनेस को देखकर लगता नहीं कि वह आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बाद संन्यास लेंगे। बहरहाल, आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू तो वहीं मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ खेलना है।

Video Source: Cricket Addictor (Youtube)

यहां पढ़ें आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल

Leave a Comment